सोनिया गांधी के जन्मदिन पर गरीब बच्चों को फल वितरित

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-
कोटा। कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों को दशहरा मैदान में फल वितरण किया।
पार्षद सलीना शेरी ने कहा कि सोनिया गांधी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने देशहित में कई त्याग किए हैं। कांग्रेस पार्टी ही देश को प्रगतिशील बना सकती है। सोनिया गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का पद त्याग कर मनमोहन सिंह को देश की कमान सौंपकर राजनीति में जो मिसाल पेश की, वह कोई दूसरा नहीं कर सकता।
जन्मदिन के मौके पर पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना की गई।
इस मौके पर ऑल इंडिया मोबिन कांफ्रेंस के अध्यक्ष हाजी अब्दुल रजाक अंसारी फिरोज चौधरी साहिल शेरी कई पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments