ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस साजी देहड़ा क्षेत्र निकाला गया

juloos

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। साजी देहड़ा क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। रविवार सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाले जा रहे हैं। पार्षद सलीना शेरी ने बताया कि नबी की पैदाइश के दिन आज घर, मस्जिद और मदरसों में जलसों के आयोजन हो रहे हैं। जहां नबी की शान में कलाम पढ़े जा रहे हैं। जिसमें आमद-ए-रसूल मरहबा – मरहबा, पत्ती- पत्ती, फूल-फूल या रसूल या रसूल सहित तमाम नारे लगे। घर-घर में फातिहा हुई। घर-मस्जिद की दीवारें रंग-बिरंगी झालरों से रोशन हुईं।
अमन का पैगाम देने के लिए जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस में बड़ी तादाद में इलाके के लोग शामिल हुए। पार्षद सलीना शेरी ने जुलूस का इस्तकबाल किया। ईद मिलादुन्नबी जुलूस में गुलशन मस्जिद के इमाम मौलाना शौकत मौलाना अख्तर मौलाना इदरीस मौलाना रियाज का फूल मालाएं पहनाकर इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर किशोरपुरा एसआई मेघराज का भी इस्तकबाल किया। आशिक खान आरिफ खान अकरम शब्बू अंसारी गब्बर खान नवाजिश खान अब्दुल रजाक खान महमूद शराफत अली सलमान इब्राहिम मंसूरी असलम खान जावेद खान शाहरुख खान सलमान मंसूरी बिंदु खान सलाम भाई का जुलूस में स्वागत किया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments