
-बी के प्रीति-
कोटा। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज शक्ति सरोवर केन्द्र कुन्हाडी कोटा में दिव्य चैतन्य देवियों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शिव शक्ति स्वरुपा नव दुर्गा के चैतन्य रुपों का मनोरम दर्शन लाभ भक्तों ने उठाया। शिव शक्ति स्वरूपा महाकाली द्वारा रक्तबीज का वध की झांकी प्रदर्शित की गई।
इस अवसर पर डीएसपी अंकित जैन, मुकेश गालव जनरल सेक्रेटरी, रेलवे यूनियन कोटा, विजय कुमार गोलानी चीफ इंजिनियर, थर्मल प्लांट, मनोज मेहरा सेल्स मैनेजर, आयुर्वेद, नवल सिंह हाड़ा वार्ड पार्षद, डॉ विशाल जैन, डॉ सुनीता, हंसा त्यागी, डॉ आर सी साहनी और स्नेह साहनी उपस्थित रहे।
