
-रामबाबू मालव-
(विहिप के प्रचार प्रमुख)
कोटा। विहिप बजरंगदल की बैठक अध्यक्ष श्रीनाथ मित्तल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में चित्तौड़ प्रांत के मंत्री कौशल गौड़ ने आगामी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा की विहिप को 2024 में 60 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस वर्ष को षष्टी पूर्ति वर्ष के रूप में मनाना है। इसी के निमित विहिप के आयाम बजरंगदल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति ,मिलन केंद्र ,सत्संग के केंद्र सहित सभी आयामों को मजबूत करना,प्रखंडों की कार्यकारणी बनाकर खंडों की रचना करना, धर्म रक्षा निधि अभियान दिनाक 25 फरवरी से 15 मार्च से शुरू होने वाला है। उक्त अभियान से अधिक से अधिक समाज के लोग जुड़े उसके निमित कार्य करना चाहिए।
मंत्री मोहन मालव ने कहा की 2024 में षष्टी पूर्ति वर्ष है संगठन को 60 वर्ष पूर्ण हो जायेंगे। इस वर्ष को धूमधाम से मनाएंगे। सभी प्रखंडों में कार्यकारणी पूर्ण कर लेने का लक्ष्य लिया है। आगामी कार्यक्रमों में धर्म रक्षा निधि अभियान, हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा व बजरंगदल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम कराने की योजना बनाई है।
कार्यकारणी का विस्तार करते हुए महानगर में ओम मीणा को गौ रक्षा प्रमुख, गिरधारी भट्ट को कोषाध्यक्ष,आशीष शर्मा को सह सेवा प्रमुख, उम्मेद सिंह हाड़ा को सह सुरक्षा प्रमुख,मधु चैहान को मातृ शक्ति सह संयोजिका व संभाजी प्रखंड में अध्यक्ष मुकेश सोनी,मंत्री प्रमोद कुशवाह एडवोकेट,संयोजक मनीष सिंह, शिवाजी प्रखंड में अध्यक्ष दीपक शर्मा,उपाध्यक्ष श्याम भरावा,मंत्री देवेंद्र गौड़ एडवोकेट,संयोजक मनमोहन शर्मा,सेवा प्रमुख रविन्द्र कालरा, गौ रक्षा प्रमुख मुकेश शर्मा,दीनदयाल प्रखंड में संयोजक महेश सुमन,सह संयोजक दीपक सेन,गायत्री प्रखंड सह संयोजक देवेंद्र सुमन,राधेश्याम कुशवाह,मिलन केंद्र प्रमुख नरेंद्र सिंह,धर्म प्रसार प्रमुख सुभाष मीणा,सेवा प्रमुख रामभरोस नायक,दुर्गावाहिनी संयोजिका प्रियंका जादौन एडवोकेट, मातृशक्ति संयोजिका आराधना राठौर,सह संयोजिका रश्मि जोशी,गणेश प्रखंड में सह विधि संयोजक राकेश प्रजापति एडवोकेट के दायित्वों की घोषणा की है।वीरेंद्र बिष्ट,गोविंद सिंह बारहट,दिनेश बंजारा,महानगर कार्यकारिणी के सदस्य रहेंगे।
बैठक में केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय, प्रांत विधि संयोजक नवीन शर्मा , सह संयोजक योगेश रेनवाल,प्रांत विशेष संपर्क टोली के सदस्य रामचरण लोधा सहित महानगर व प्रखंडों के सभी दायित्ववान पदाधिकारी उपस्थित रहे।