
-अशोक सैनी-
कोटा। बूंदी रेलवे इंस्टिट्यूट के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए। इसके कुछ देर बाद मतगणना शुरू हुई हो गई। रात में आए परिणाम में मजदूर संघ पहली बार इंस्टिट्यूट पर कब्जा जमाती नजर आई। वहीं एंप्लाइज यूनियन को इस चुनाव झटका लगा है।
कांटे की टक्कर में कोषाध्यक्ष पद पर मजदूर संघ के राम सिंह मीणा ने नरेंद्र गोस्वामी को 6 वोटों से हरा दिया। राम सिंह को 76 तथा नरेंद्र को कुल 70 वोट मिले। इसी तरह सचिव पद भी मजदूर संघ के प्रत्याशी बहादुर सिंह ने जीत लिया। बहादुर को 86 तथा एम्पलाई यूनियन के जितेंद्र मीणा को 60 मत मिले।इसके अलावा मजदूर संघ के गोपाल सैनी, नूटन गौतम, संतोष कुमार और लोकेश सिंह कार्यकारणी पद पर विजयी रहे। वहीं एंप्लाइज यूनियन के माजू भील, मुकेश मीणा और मुकेश प्रजापत कार्यकारणी पद पर जीतने में सफल रहे।चुनाव में कुल 157 में से 149 सदस्यों ने वोट डाला। चुनाव प्रतिशत 94.90 रहा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कार्यकारिणी के एक पद को छोड़कर सभी पर रेलवे एंप्लाइज यूनियन का कब्जा था।
भरतपुर के चुनाव 23 को
भरतपुर रेलवे इंस्टिट्यूट के चुनाव भी 23 सितंबर को होंगे।
रेलवे खानपान वेंडरों की बैठक कल
कोटा। रेलवे लाइसेंसधारी खानपान स्टाल एवं ट्रॉली संचालकों तथा वेंडरों की बैठक गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित जैन धर्मशाला में होगी। सुबह करीब 11 बजे शुरू होने वाली बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाइसेंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य राधा कृष्ण प्रजापति ने दी।
Advertisement