
-अशोक सैनी-
कोटा। नहीं मेमू ट्रेन का गुरुवार से कोटा मंडल में ट्रायल (परीक्षण) शुरू हो गया। पहले दिन ट्रेन को कोटा लवान के बीच अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। ट्रायल के लिए ट्रेन में यात्रियों के भार के बराबर रेती और मिट्टी के बोरे रखे गए थे। अधिकारियों ने ट्रायल को पूरी तरह सफल बताया है। उल्लेखनीय है कि यह नए वर्जन की मेमू ट्रेन है। इसमें 12 कोच हैं।
भरतपुर रेलवे इंस्टिट्यूट के चुनाव आज
भरतपुर रेलवे इंस्टिट्यूट (संस्थान) के चुनाव शुक्रवार को होंगे। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। परिणाम देर रात तक आने की उम्मीद है। चुनाव में करीब 270 सदस्य वोट डालेंगे।
चुनाव में मजदूर संघ की ओर से सचिव पद पर जितेंद्र चाहर तथा कोषाध्यक्ष के लिए मुकेश सैनी मैदान में है।
इसी तरह एंप्लाइज यूनियन की ओर से नवल कुंतल सचिव तथा हाकिम बघेल कोषाध्यक्ष पद के लिए खड़े हैं।
इसके अलावा एक निर्दलीय केवल सिंह भी सचिव पद के लिए डटा हुआ है। कोटा मंडल में यह आखरी इंस्टिट्यूट का चुनाव है। अब तक कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर, बूंदी, शामगढ़ तथा तुगलकाबाद इंस्टिट्यूट के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इनमें कई जगह स्पष्ट तो कई जगह मिलाजुला बहुमत मिला है।