दर्द के इस किनारे में शिद्दत कहाँ। ग़म के उस पार जाना अलग बात है।।

shakoor anwar
शकूर अनवर

ग़ज़ल

-शकूर अनवर-

शहर में घर बनाना अलग बात है।
जंगलों में ठिकाना अलग बात है।।
*
अपना दुश्मन ज़माना अलग बात है।
आपसे दोस्ताना अलग बात है।।
*
रास्ते की मुलाक़त कुछ और थी।
उसका घर आना जाना अलग बात है।।
*
चाॅंदनी का अलग लुत्फ़ है दोस्तो।
धूप का शामियाना अलग बात है।।
*
दर्द के इस किनारे में शिद्दत कहाँ।
ग़म के उस पार जाना अलग बात है।।

मरना जीना तो “अनवर” रहेगा सदा।
ज़िंदगी कर दिखाना अलग बात है।।

शकूर अनवर

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments