आकार लेने लगा चम्बल रिवर फ्रंट

riverfront
फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)
कोटा को कोचिंग सिटी के साथ ही विश्व स्तरीय पर्यटन सिटी बनाने के लिए महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंबल रिवर फ्रंट का काम अब अंतिम चरण में है। चंबल रिवर फ्रंट कोटा को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने वाला प्रोजेक्ट है और इसका स्वरुप अब निखरने लगा है।

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। करीब एक हजार करोड रुपए के खर्च वाले इस प्रोजेक्ट को विश्व स्तरीय बनाने का दावा किया गया था। तब कहा गया था कि केवल इस रिवर फ्रंट को देखने के लिए ही हजारों की संख्या में सैलानी आएंगे। पहले चरण में छह किलोमीटर के क्षेत्र में रिवर फ्रंट को हेरीटेज थीम पर विकसित किया गया है। जब दूसरा पफेज पूरा होगा तो यह करीब 13 किलोमीटर लम्बा होगा।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted