
-अखिलेश कुमार-

(पत्रकार एवं फोटोग्राफर)
कोटा में इन दिनों चहुं ओर हरियाली छायी है। हाल ही में हुई बारिश के बाद तो पेड़ -पौधों पर निखार आ गया है। पुष्प पल्लवित होकर खुशबू बिखेर रहे हैं वहीं बेल और पौधे तेजी से बढ रहे हैं। कोटा के बाहरी इलाके में खिले बुरांश के पुष्प। इसका अक्स दीवार के पास जमा बारिश के पानी पर भी पड़ रहा है।

अमलतास के फल, पत्ते और फूल सभी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। एक शोध में अमलतास के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस शोध के अनुसार अमलतास के पत्तों के रस का सेवन करने से शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा अमलतास के फूल के सेवन से कब्ज में आराम मिलता है।