दुष्यंत चौटाला के परिवार की 122.36करोड़ की संपत्ति

-पांच साल में 63.6प्रतिशत हुई वृद्धि

चंडीगढ़। हरियाणा के ​पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा गुरुवार को उचाना कलां से दाखिल नामांकन पत्र में अपने परिवार की कुल संपत्ति ‌122.36 करोड़ रुपए बताई है। यह 2019 में 74.77 करोड़ रुपए थी। 5 साल में संपत्ति 47.59 करोड़ यानी 63.6 प्रतिशत बढ़ गई। इसके साथ ही 14.43 करोड़ का कर्ज है। पिछली बार 6.83 करोड़ का कर्ज था। कर्ज 7.6 करोड़ यानी 111 प्रतिशत बढ़ा है। अभी 4.32 करोड़ की संपत्ति का विवाद चल रहा है।
दुष्यंत चौटाला की 5 साल में लगभग 11 करोड़ रुपए की संपत्ति बढ़ गई है। दुष्यंत की कुल संपत्ति 28 करोड़ 86 लाख रुपए दिखाई है। इसमें चल संपत्ति 26 करोड़ 45 लाख 35 हजार 260 रुपए दिखाई गई है, जबकि अचल संपत्ति 2 करोड़ 40 लाख 72 हजार 285 रुपए है। 2019 में उनकी कुल संपत्ति 17 करोड़ 36 लाख 17 हजार 898 थी। इसमें चल संपत्ति 14 करोड़ 80 लाख 41 हजार 898 और अचल संपत्ति 2 करोड़ 55 लाख 76 हजार रुपए थी।
दुष्यंत चौटाला के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी है। उनके पास 2500 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत एक करोड़ 85 लाख रुपए है। इसके अलावा 62 लाख 90 हजार के अन्य गहने हैं। उनकी पत्नी के पास 3100 ग्राम सोना है। इसकी कीमत 2 करोड़ 30 लाख रुपए के आसपास है।
​​​​​​​दुष्यंत चौटाला के नाम 21 एकड़, चार कनाल तथा दस मरले जमीन है। इसके अलावा दुष्यंत चौटाला के पास अलग-अलग स्थानों पर 38 करोड़ रुपए से अधिक की जमीन है, जो उन्होंने खरीदी हुई है। लगभग 5 करोड़ रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है।
दुष्यंत चौटाला की पत्नी मेघना अहलावत के पास भी 12 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। दुष्यंत चौटाला के पास एक लाख 90 हजार रुपए की नकदी है। उनकी पत्नी के पास एक लाख 14 हजार 241 रुपए नकदी है। पत्नी के बैंक खातों में 19 लाख 93 हजार 488 रुपए हैं। दुष्यंत चौटाला ने 6 करोड़ 71 लाख 97 हजार 220 रुपए के अलग-अलग कंपनियों के शेयर खरीदे हुए हैं जबकि उनकी पत्नी मेघना अहलावत ने भी तीन करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया हुआ है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments