
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कई बड़ी व अहम घोषणाएं की। उन्होंने खासकर महिलाओं को कई अहम सौगात दीं। एक घोषणा में तो शिवराज सिंह चौहान राजस्थान के सीएम गहलोत से भी आगे निकल गए। चौहान ने पा़त्र परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस का भरा हुआ सिलेंडर देने का वादा किया है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण 30 प्रतिशत से बढाकर 35 प्रतिशत करने की भी घोषणा की।
-द ओपिनियन-
भारतीय राजनीति में बंपर वादों का खेल चल रहा हैै। हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक में हम देख चुके हैं कि बंपर वादों ने कैसे चुनावी तस्वीर ही बदल थी। अब राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी चुनाव पहले वादों और गारंटियों का खेल चल रहा है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के बजट में ही कई ऐसे घोषणा कर दी जो अन्य राज्यों में अब चुनावी वादों के रूप में जिनकी घोषणा की जा रही है। गारंटियां दी जा रही हैं।
इसमें राजस्थान के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कई बड़ी व अहम घोषणाएं की। उन्होंने खासकर महिलाओं को कई अहम सौगात दीं। एक घोषणा में तो शिवराज सिंह चौहान राजस्थान के सीएम गहलोत से भी आगे निकल गए। चौहान ने पा़त्र परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस का भरा हुआ सिलेंडर देने का वादा किया है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण 30 प्रतिशत से बढाकर 35 प्रतिशत करने की भी घोषणा की।
गैस सिलेंडर मामले में सबसे पहले राजस्थान ने पहल की थी। वहां पात्र परिवारों को 550 रुपए में सिलेंडर देेनी की योजना शुरू की जा रही है। बिजली में तो सभी आम उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है,वहीं किसानों को भी बडी रियायत देना शुरू कर दिया है। इसी तरह शिवराज सिंह चौहान ने यह बड़ा ही रणनीतिक दांव चला है। इसकी गूंज अकेले मध्य प्रदेश में नहीं बल्कि पड़ोसी राजस्थान व अन्य चुनावी राज्यों में दी सुनाई देगी।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने वादा किया था कि लाड़ली बहना योजना की जगह हम नारी सम्मान योजना लाएंगे। इसके तहत हम महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देंगे। साथ ही कांग्रेस ने महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। इसके अलावा 100 यूनिट तक बिजली फ्री और 200 यूनिट पर हाफ बिजली बिल की गारंटी दी थी। अब शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कई ऐसे वादे किए हैं जो कांग्रेस की अब तक की घोषणाओं को भी पीछे छोड़ देते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को लाडली बहना योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कई लोकलुभावन घोषणाएं की। इसमें लाडली बहना योजना की राशि 1000 रुपए से बढाकर 1250 रुपए किए जाने की घोषणा की। यह अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाएगी। राखी का तोहफा दे दिया । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सावन के महीने में महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे। साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि आगे कोशिश करूंगा कि गैस सिलेंडर कम दाम में ही मिले। चौहान ने इनके अलावा भी कई घोषणाएं की। इसके एक दिन पहले चौहान ने अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार कर तीन नए मंत्री बनाए और ब्राह्मण व अन्य पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश की। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की सियासत पहले से ही ऐसी घोषणाओं से चल रही हैै। गत दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने छत्तीसगढ व मध्य प्रदेश का दौरा किया और वहां जनसभाओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने भी घोषणाएं की साथ ही शासन के अपने दिल्ली माॅडल की पैरवी की और जनता से पार्टी को मौका दिए जाने की अपील की ताकि वह भ्रष्टाचार से मुक्त शासन दे सके।