भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल

-कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव के लिए दिया दिया टिकट

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कर्नाटक में राज्य विधानसभा के 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ मिनट बाद केपीसीसी अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने शेट्टार को हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए ‘बी’ फॉर्म सौंपा। शेट्टार 1994 के बाद से छह बार इस निर्वाचन क्षेत्र से जीते हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर सभी चुनाव जीते थे। उन्हें 10 मई को कर्नाटक विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा टिकट से वंचित कर दिया गया था। पहली बार, वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
शेट्टार आज सुबह बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। पार्टी में उनका प्रवेश कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर खड़गे ने कहा, “मुझे जगदीश शेट्टार के बारे में अधिक परिचय देने की आवश्यकता नहीं है। उनके शामिल होने से कांग्रेस का उत्साह बढ़ेगा, वह अकेले ही नहीं जीतते बल्कि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अन्य लोगों को भी जिताने में सक्षम हैं।

congress
केपीसीसी अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा कि जगदीश शेट्टार ने कोई मांग नहीं रखी। उन्हें (जगदीश शेट्टार) सिद्धांतों और पार्टी के नेतृत्व से सहमत होना होगा। हम देश को एकजुट रखना चाहते हैं और केवल कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है।
शेट्टार ने रविवार को सिरसी में कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को एक विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वह इस निर्वाचन क्षेत्र से छह बार विधायक रहे। शेट्टार को कथित तौर पर पार्टी द्वारा चुनाव में खड़े नहीं होने और हुबली-धारवाड़ मध्य खंड से विधायक के रूप में नए कार्यकाल की तलाश नहीं करने की सलाह दी गई थी।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments