मोदी ने कहा, कांग्रेस के नौकरियों के वादे से सावधान रहें कर्नाटक के युवा

-भाजपा के साढे तीन साल के शासन में 30 लाख नौकरियों के सृजन का दावा

बेंगलुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दावा किया कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साढ़े तीन साल के शासन ने करीब 30 लाख नौकरियां पैदा कीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक में 10 लाख नौकरियां सृजित करने के चुनावी वादे पर निशाना साधा। कांग्रेस ने वायदा किया है कि सत्ता में आने पर अगले वर्षों में निजी क्षेत्र में दस लाख नौकरियां सृजित की जाएंगी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस युवाओं को धोखा देने के लिए यह वायदा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए विकास (विकास) केवल कागजों पर रहता है।

कर्नाटक में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से मोदी ने कहा कि वे नौकरियों के सृजन के कांग्रेस के वादे पर सतर्क रहें। कांग्रेस कर्नाटक को रिवर्स गियर में डालने का इरादा रखती है।

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की नीतियों को समाप्त करना चाहती है और कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों से राज्य में निवेश नहीं होगा और निवेशकों को राज्य से बाहर जाना पड़ेगा जो यहां रोजगार सृजन को प्रभावित करेगा।

modipm

उन्होंने पहली बार मतदाताओं से पूछा क्या कांग्रेस विकास कर सकती है? क्या कांग्रेस आपका भविष्य संवार सकती है? मोदी ने जवाब दिया कभी नहीं। मोदी ने युवाओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी ने युवाओं की समस्याओं को कभी नहीं समझा।

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण और लड़कियों की शिक्षा को अनदेखा किया और देश में भाजपा के शासन में लड़कियों की उच्च शिक्षा तक पहुंच है और लड़कियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया जाता है। सशस्त्र बलों में महिलाओं की भर्ती की बाधाएं दूर कर दी गई हैं और लड़कियां सैनिक स्कूलों में प्रवेश ले रही हैं।

मोदी ने कहा कि हर दो दिन में राज्य में एक कॉलेज खोला गया और हर सप्ताह एक विश्वविद्यालय समर्पित किया गया और कर्नाटक में 300 से अधिक मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया गया है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments