sports

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के प्रथम चरण का ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजन गुरूवार को 156 ग्राम पंचायतों में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। चार दिवसीय आयोजनों में छह खेल गतिविधियों में प्रत्येक आयु वर्ग के नागरिकों ने भाग लेेकर खेलों के महत्व को समझा तथा खेलों को बढ़ावा देने की प्रेरणा ली।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ममता तिवाडी ने बताया कि जिले में 40 हजार 419 खिलाड़ी पंजीकृत थे जिनमें 6 खेलों में 2769 टीमों का चयन किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया जिसमें जिले के जन प्रतिनिधियों, भामाशाहों एवं दान दाताओं ने सक्रियता से भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि जिले की 156 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक खेल गतिविधि के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली एक-एक टीम का चयन किया गया है। ये सभी टीमें ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 12 से 15 सितम्बर तक किया जाएगा।
कोटा जिला खेल अधिकारी अब्दुल अजीज पठान ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों में कबड्डी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी, शूटिंग वॉलीबॉल, खो-खो की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में चार-चार दिवस का समय निर्धारित किया गया है। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 12 सितम्बर से तथा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 22 सितम्बर से शुरू होगी।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments