राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर फहराया तिरंगा

rahul

श्रीनगर। कन्याकुमारी से कश्मीर की भारत जोडो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहरा दिया। भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 14 राज्यों से हुए 3970 किलोमीटर की दूरी तय कर अब जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंच चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को यात्रा के श्रीनगर पहुंचने पर ऐतिहासिक लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया।

dhwajarohan
राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराते हुए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के पंथा चौक से अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा लाल चौक के लिए रवाना हुई। जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
भारत जोड़ो यात्रा ने शहर के सोनवार क्षेत्र तक सात किलोमीटर की दूरी तय की। वहां कुछ देर रुकने के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई। जहां लाल चौक पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया।
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया गया है। लाल चौक के बाद भारत जोड़ो यात्रा शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क भी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 4080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में समापन होगा। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से ये यात्रा शुरू हुई और देश भर के 75 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची। राहुल गांधी सोमवार को एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे। जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस सभा के लिए 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments