-दुष्यंत सिंह गहलोत-
कोटा। दशहरा मेला में कवि सम्मेलन के कारण उमडी भीड से एरोड्राम सर्कल पर लम्बा जाम लग गया। इस जगह दुपहिया और चौपहिया वाहन जाम में फंस गए। घोड़ेवाले चौराहे को अनावश्यकरूप से चोड़ा किए जाने का दर्द आज जनता ने भुगता। दशहरा या नए शहर की ओर आने वाले वाहन चालकों को निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही थी।
एरोड्रम सर्किल से दशहरा मैदान तक वाहनों की कतार लगी रही। कुमार विश्वास के कवि सम्मेलन में आने से इस बार ज्यादा ही भीड नजर आ रही है। हालांकि यहां राष्टीय कवि सम्मेलन में हमेशा ही भीड रही है। लेकिन इस बार दशहरा मेला दो साल बाद आयोजित हो रहा है इस वजह से लोगों का रुझान भी ज्यादा है। शनिवार की वजह से भी दशहरा जाने वालों की ज्यादा संख्या रही।

















