
-दुष्यंत सिंह गहलोत-
जयपुर। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया। संगठन के ष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरे जोर-शोर से इसे सफल बनाने के लिए तैयार रहना है। वहीं सोशल मीडिया पर भी भारत जोड़ो यात्रा को ओर मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा जो कार्य करने में एक्टिव हैं और सगठन को ओर मजबूत कर रहे हैं ऐसे कार्यकर्ताओ को केकेसी में संगठन में नियुक्ति दी जाएगी।

इसके लिए राजस्थान के हर जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। वही केकेसी में प्रभारी नियुक्त कर हर जिले में जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने असंगठित लोगों को भी जोड़ने का आह्वान किया और कहा कि गहलोत सरकार की जनहित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़ें। राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना,शहरी रोजगार योजना का लाभ लोगो को मिल रहा है। असंगठित कामगारों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर से सैकड़ों लोगों ने डॉ उदित राज और उपाध्यक्ष संजय गाबा का स्वागत किया। वहीं सम्मेलन में डॉक्टर उदितराज ने भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल भी कराया।
जयपुर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा ने कहा कि केंद्र सरकार सभी निगमों, सरकारी कार्यालयों और अन्य क्षेत्रों में लगातार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इससे सरकारी क्षेत्र की नौकरियां खत्म हो रही हैं और कामगारों के लिए अवसर कम होते जा रहे हैं। आईटी सेल डिपार्टमेंट राजस्थान चेयरमैन दुष्यन्त सिंह गहलोत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे कहा कि केंद्र सरकार सभी निगमों, सरकारी कार्यालयों और अन्य क्षेत्रों में लगातार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इससे सरकारी क्षेत्र की नौकरियां खत्म हो रही हैं और कामगारों के लिए अवसर कम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य कामगारों के लिए खाली पदों पर नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को मजबूर करना होगा। इसके लिए सोशल मीडिया पर आवाज उठानी होगी। जिससे करोड़ों कामगारों को रोजगार और उनकी परिवारों को आय का एक सहारा प्रदान किया जा सके।
कार्यक्रम में स्टेट कोर्डिनेटर सूरज कदम, एकता अग्रवाल, राजस्थान चेयरमैन आईटी सेल डिपार्टमेंट दुष्यन्त सिंह गहलोत, सीपी आर्य, नानूराम गुर्जर, प्रमोद गाँधी, मुर्तजा अली, शैतान सिंह, डॉ अरविन्द जैसवाल, रामप्रसाद गुर्जर, स्नेहलता भारद्वाज, बदाम बाई, बन्ने सिंह मीणा ,राजेन्द्र जुरिया, शैतान सिंह, प्रेम सिंह मीणा, मनीष,अभय सिंह, रामजीत बागरी समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।