
अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज अमरपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्हें कुमारघाट में पार्टी प्रत्याक्षी के पक्ष में एक अन्य रैली को भी संबोधित करना है। त्रिपुरा में उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नौ साल पहले भारत कैसा था। भारत घुटने टेकने वाला, निर्णय नहीं लेने वाला और भ्रष्टाचारी देशों में शामिल था। आए दिन भ्रष्टाचार के खुलासे होते थे। लेकिन भाजपा के नौ साल के शासन में भारत आकाक्षांओं का भारत बन चुका है। भारत अब दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए मजबूत राष्ट्र दिखता है।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और पार्टी की बंगाल इकाई के कई अन्य नेता प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे ।
त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और पांच सीटें सहयोगी आईपीएफटी के लिए छोड़ी हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और पार्टी की बंगाल इकाई के कई अन्य नेता प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी चुनाव प्रचार के लिये यहां जल्द ही आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिये यहां सात फरवरी को आने का कार्यक्रम है।