टीवी अभिनेता सिद्धांत का जिम में वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन

sidhant

मुंबई। टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का आज निधन हो गया। वह महज 46 साल के थे। उनको दिल का दौरा पडा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जिम में वर्क आउट करते समय अचानक से गिर गए। उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिद्धांत टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर थे। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। सिद्धांत पिछले 21 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में थे। उन्होंने टीवी सीरियल कुसुम के साथ अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने कसौटी जिंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है जैसे शो में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। आखिरी बार उन्होंने जिद्दी दिल माने ना में मेजर परम शेरगिल की भूमिका निभाई थी। एक्टर को चर्चित सीरियल कुसुम, वारिस और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे शो में की गई भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

सिद्धांत के नजदीकी लोगों का कहना है कि एक्टिंग में हर दम एक्टिव रहने वाले सिद्धांत को हर दम सेहतमंद रहने का जुनून सवार था वो फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। इतना ही नहीं वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी कसरत के साथ लोगों के साथ वीडियो साझा करते और नौजवानों को जिम करने के लिए प्रेरित करते रहते थे।

सिद्धांत ने 2017 में मॉडलिंग करने के साथ साथ फैशन कोरियोग्राफर असीसिया राउत के साथ शादी की थी और उनके दो बच्चे भी हैं। सिद्धांत की ये दूसरी शादी थी। जबकि इरा सूर्यवंशी के साथ सिद्धांत ने साल 2000 में शादी की थी लेकिन दोनों के बीच अनबन के बाद साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments