पूर्वोत्तर में कमल खिलाने की तैयारी में भाजपा

त्रिपुरा में इस बार भाजपा के सामने कांग्रेस व माकपा ने गठजोड़ कर चुनौती पेश की है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। टिपरा मोथा के भी विधानसभा चुनाव मे उतरने के फैसले से चुनावी संघर्ष बहुकोणीय होने के आसार बढ़ते जा रहे हैं

tipramotha

-क्या टिपरा मोथा देगी त्रिपुरा में भाजपा को झटका !

-द ओपिनियन-

भाजपा पूर्वोत्तर में कमल खिलाने की तैयारी में जुटी है। नई दिल्ली में शुक्रवार शाम उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपने प्लान पर मंथन किया। त्रिपुरा के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची पर भी मंथन किया। त्रिपुंरा में भाजपा की खुद की सरकार है हालांकि वहां उसने एक आदिवासी पार्टी के साथ गठबंधन कर रखा है और उसे सरकार में भी शामिल कर रखा है लेकिन पार्टी वहां खुद अपने बूते पर सरकार में है। वहीं दो अन्य चुनावी राज्यों मेघालय और नगालैंड में भी वह सरकार में है, लेकिन वहां पर वह अपने बूते पर नहीं है। मेघालय में तो उसके मात्र दो विधायक हैं और अब वह वहां पर अपना आधार मजबूत करना चाहती है और अपने विधायकों की संख्या भी बढाना चाहती है। भाजपा मेघायल पर खासतौर पर फोकस कर रही है। वहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के लिए पहुंचने वाले हैं। इसके अलावा भाजपा के अन्य दिग्गज भी चुनाव प्रचार में जुटेंगे। भाजपा का चुनाव प्रचार धुंआधार होता है और उसने वह तैयारी कर ली है। लेकिन त्रिपुरा में टिपरा मोथा ने उसकी चुनौती बढ़ा दी है। यदि टिपरा मोथा अमैदान में आती है तो भाजपा को मुश्किल होगी। टिपरा मोथा की चुनौती अन्य पार्टियों को भी भारी पड़ सकती है। ग्रेटर टिपरालैंड की मांग कर रही टिपरा मोथा की मांग का अभी तक किसी भी पार्टी ने समर्थन नहीं किया है। सभी एक अलग राज्य की मांग खारिज कर चुके है। त्रिपुरा में इस बार भाजपा के सामने कांग्रेस व माकपा ने गठजोड़ कर चुनौती पेश की है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। टिपरा मोथा के भी विधानसभा चुनाव मे उतरने के फैसले से चुनावी संघर्ष बहुकोणीय होने के आसार बढ़ते जा रहे हैं। टिपरा मोथा की स्थापना त्रिपुरा के पूर्व शाही परिवार के प्रद्योत किशोर माणक्य देव बर्मन ने 2019 में की थी। प्रद्योत देव बर्मन ने शुकवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। वे चुनाव उन लोगों को हराने के लिए चुनाव लड़ेंगे जो ग्रेटर टिपरालैंड की मांग का विरोध कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले ऐसी अटकलें जगाई जा रही थी कि टिपरा मोथा भाजपा के साथ गठबंधन कर सकती है। लेकिन फिलहाल प्रद्योत देव बर्मन ने अपनी पार्टी का रुख साफ कर दिया है।

भाजपा की सेंधमार

इस बीच भाजपा ने त्रिपुरा मे विपक्षी खेमे में तगडी सेंधमार की है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रमुख सुबल भौमिक और माकपा के नेता मोबाशर अली राज्य के मुख्यमंत्री माणिक शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। शाह ने कहा, अगामी चुनाव के मद्देनजर दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।

मेघालय में भाजपा की धुआँधार प्रचार की तैयारी

भाजपा मेघालय में जबर्दस्त चुनाव प्रचार की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी व नितिन गडकरी जैसे नेता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। पार्टी फरवरी के पहले सप्ताह में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments