भगवान देवनारायण जी ने जो रास्ता दिखाया हैं वो सबके साथ से… सबके विकास का है

pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समारोह को संबोधित करते हुए।
भीलवाडा।मालासेरी में आयोजित भगवान देवनारायण के 1111वें प्राकट्य महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को शिरकत की। आसींद विधानसभा क्षेत्र के मालासेरी डंूगरी स्थित देवनारायण मंदिर में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भगवान देवनारायण जी ने जो रास्ता दिखाया हैं वो सबके साथ से… सबके विकास का है। आज देश इसी रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
राजस्थान धरोहरों की धरती है… यहां सृजन है, उत्साह और उत्सव है, परिश्रम और परोपकार है… शौर्य यहां घर-घर का संस्कार है। रग और राग राजस्थान के पर्याय हैं। इतना ही महत्व यहां के जन-जन के संघर्ष और संयम का भी है।
ये प्रेरणा स्थली भारत के अनेक गौरवशाली पलों की साक्षी रही है। यहां के महापुरुषों, जननायकों, लोकदेवताओं और समाज सुधारकों ने हमेशा ही देश को रास्ता दिखाया है।

आज का भारत… ‘नया भारत’ बीते दशकों में हुई भूलों को सुधार रहा है। भारत के विकास में जिसका भी योगदान रहा है, उनको सामने लाया जा रहा है। पूरी दुनिया भारत की ओर बहुत उमीदों से देख रही है।

राजस्थान का हमारा गुर्जर समाज शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति का पर्याय रहा है। राष्ट्र रक्षा हो या संस्कृति की रक्षा… इस समाज ने हमेशा देश के प्रहरी की भूमिका निभाई है। हमारे गुर्जर समाज की नई पीढ़ी भगवान देवनारायण के संदेशों और शिक्षाओं को आगे बढ़ाएं।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments