भारतवंशी अजय बंगा को मिल सकती है विश्व बैंक की कमान

अजय बंगा यदि चुने जाते हैं तो वे विश्व बैंक के मौजूदा प्रेसिडेंट डेविड मालपास की जगह लेंगे। मालपास ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह अगामी जून से पहले अपने पद से हट जाएंगे। वैसे बंगा का कार्यकाल अप्रैल 2024 समाप्त होने वाला था। यदि बंगा के नाम की पुष्टि हो जाती है तो वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति होंगे। विश्व बैंक में भारत समेत दुनिया के 189 सदस्य हैं।

-अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने किया बंगा को नामित

-द ओपिनियन-

अमरीकी प्रशासन में भारतवंशी लगातार उच्च पदों पर आसीन हो रहे हैं। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से लेकर भारतीय मूल के कई लोग अमरीकी प्रशासन से लेकर कंपनियों में उच्च पदों पर आसीन हैं। अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक और भारतवंशी अजयपाल सिंह बंगा को विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है। बाइडेन ने कहा कि बंगा के पास जलवायु परिवर्तन समेत दुनिया की कई अहम चुनौतियां का खासा अनभव है। 63 वर्षीय बंगा फिलहाल इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले वे मशहूर क्रेडिट कंपनी मास्टरकार्ड के भी काम कर चुके हैं। विश्व बैंक दुनियाभर में विकास के लिए कर्ज देता है।
अजय बंगा यदि चुने जाते हैं तो वे विश्व बैंक के मौजूदा प्रेसिडेंट डेविड मालपास की जगह लेंगे। मालपास ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह अगामी जून से पहले अपने पद से हट जाएंगे। वैसे बंगा का कार्यकाल अप्रैल 2024 समाप्त होने वाला था। यदि बंगा के नाम की पुष्टि हो जाती है तो वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति होंगे। विश्व बैंक में भारत समेत दुनिया के 189 सदस्य हैं। 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्यापार नीति और वार्ता के लिए राष्ट्रपति के सलाहकार सदस्य के रूप में रूप में नियुक्त किया था।

बंगा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे जिले के खड़की में 10 नवंबर 1959 को हुआ था। मूल रूप से उनका परिवार पंजाब के जालंधर जिले का रहने वाला था। उनके पिता उच्च पदों पर रहे हैं। बंगा ने अपनी स्कूलिंग सिकंदराबाद, जालंधर, दिल्ली और हैदराबाद के स्कूलों में की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स (इकोनॉमिक्स) किया है। इसके अलावा, वह आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की पढ़ाई भी कर चुके हैं। बैंकिंग सेक्टर में काम के लिए साल 2016 में अजय बंगा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है.

चुने जा चुके हैं दुनिया के चौथे सबसे शक्तिशाली भारतीय

अजय बंगा को ‘सबसे शक्तिशाली भारतीय‘ लिस्ट में दुनिया में चौथे नंबर पर चुना जा चुका है। अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन के जॉइंट प्रेसिडेंट अजय बंगा विदेश नीति संघ और वित्तीय सेवा गोलमेज सम्मेलन के भी सदस्य हैं। साथ ही वे विदेश संबंध परिषद और न्यूयॉर्क आर्थिक क्लब के भी सदस्य हैं।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments