भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री आज कोटा-झालावाड़ के दौरे पर

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार दो दिसंबर को दोपहर एक बजे गुजरात से राजकीय विमान से कोटा पहुंचेंगे। यहां से हैलीकाप्टर से झालावाड़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। झालावाड़ जिले के चंवली पहुंचकर भारत जोडो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चंवली से ही 4 दिसम्बर को राजस्थान में प्रवेश करेंगी। राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल सड़क मार्ग से दोपहर 1230 बजे जयपुर से सीधे कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री से यात्रा की तैयारियों के संबंध में चर्चा करेंगे। यात्रा के कोटा प्रभारी रविन्द्र त्यागी व हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला नेे बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की यूडीएच मंत्री ने उन्हें फोन सूचना दी है। कोटा के पदाधिकारियों से भी यात्रा के बारे में फीडबैक लेंगे। सीएमओ से देर रात इस संबंध में संदेश आने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। कांग्रेस के खादी ग्रामोद्योग बोर्ड वाईस चेयरमैन पंकज मेहता,सहित कोटा के बड़े नेता एवं कार्यकर्ता भी गहलोत से मिले गे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments