-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज गुरूवार को राजस्थान में चौथा दिन है। कोटा में चल रही यात्रा में आज एक युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। उसे कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
इससे पहले कोटा में भारी भीड़ के कारण कई बार भगदड़ की स्थिति नजर आई। कई बार लोग राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनके पास पहुंच गए। पुलिस को लोगो को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोचिंग एरिया में जैसे ही यात्रा पहुची तो राहुल गांधी ने कोचिंग जा रहे स्टूडेंट्स से भी मुलाकत की। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप ही देश का भविष्य हो…लव यू। एयरपोर्ट पर लिए टी-ब्रेक के बाद यात्रा फिर से शुरू हो गई।
कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब को राजस्थान के सरकार के पावरफुल मिनिस्टर शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। धारीवाल कोटा से ही विधायक हैं और गहलोत के करीबी मंत्रियों में शामिल हैं। भारत जोड़ो यात्रा में आज लंच ब्रेक नहीं होगा और सुबह 11.30 को यात्रा खत्म हो जाएगी।
कोटा जिले में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करके छोटा कर दिया है। वही यात्रा एक साथ आज 24 किलोमीटर का सफर तय करेगी। भदाना पर यात्रा का आखिरी पॉइंट हो गा। बूंदी जिले के केशोरायपाटन में राहुल गांधी की यात्रा का कैंप बनाया गया है, जहां पर दो दिन नाइट स्टे होगा। आज की यात्रा के बाद राहुल गांधी रणथंभौर में सोनिया गांधी से मिलने जा सकते हैं।