राजस्थान के लिए कई सियासी संदेशः वसुधरा उपाध्यक्ष, बंसल राष्ट्रीय महामंत्री व अल्का गुर्जर राष्ट्रीय सचिव बनीं

-भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी घोषित

चार राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले संगठन को और सक्रिय और मजबूत करने तथा पार्टी में नया जोश भरने की तैयारी में जुटे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी हैै। इसमें कई पुराने प्रभावी चेहरों को जगह दी गई है। राजस्थान से तीन चेहरों को जगह मिली है। इनमें वसुंधरा राजे, सुनील बंसल और अल्का गुर्जर शामिल हैं। राजस्थान में कांग्रेस में सचिन पायलेट को लेकर जारी खींचतान के बीच अल्का गुर्जर को केंद्रीय टीम में जगह देकर पार्टी ने गुर्जर वोटों अपनी ओर खींचने की रणनीति बनाई है। राजस्थान में अब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजे की नियुक्ति राजस्थान के लिए एक संदेश भी है। राजे की गिनती राजस्थान में सीएम फेस के दावेदारों में होती है और भाजपा इस बार राज्य में किसी स्थानीय नेता को प्रोजेक्ट करने के मूड में नजर नहीं आ रही है। ऐेसे में राजे को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया जाना राजनीतिक दृष्टि से अहम फैसला माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार पार्टी राजे को केंद्र में कोई बडी भूमिका दे सकती है। यदि ऐसा हुआ तो राजस्थान में नए समीकरण बनने और भाजपा में नए नेताओं के गढने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
राजे के अलावा छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने कुल 13 उपाध्यक्ष बनाए हैं। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर उत्तर प्रदेश के दो सांसदों रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को जगह दी गई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। एक और अहम नियुक्ति कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटेनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया जाना है। एके एंटनी केंद्र में लंबे समय तक मंत्री रह चुके हैं और सोनिया गांधी के करीबी नेता माने जाते रहे हैं।

team

बंसल बने राष्ट्रीय महामंत्री

संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। संजय बंदी को केंद्रीय टीम में शामिल कर पार्टी ने तेलंगाना के लिए संदेश दिया है। तेलंगाना में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कैलाश विजयवर्गीय, तरुण चुग, विनोद तावड़े, अरुण सिंह को फिर से मौका मिला है। सभी को फिर से महामंत्री बनाया गया है। नड्डा ने बीए संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के पद पर बरकरार रखा है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटोनी के बेटे अनिल एंटोनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। एंटनी कुछ समय पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को केंद्रीय टीम में एंट्री देकर यूपी की राजनीति को बड़ा संदेश दिया गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था, लेकिन अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है.

केंद्रीय उपाध्यक्ष

वसुंधर रमन सिंह- छत्तीसगढ़
वसुंधरा राजे- राजस्थान

रघुबर दास- झारखंड
सौदान सिंह- मध्य प्रदेश
वैजयंत पांडा- ओडिशा
सरोज पांडेय- छत्तीसगढ़
रेखा वर्मा- उत्तर प्रदेश
डी के अरुण- तेलंगाना
एम चौबा एओ- नगालैंड
अब्दुल्ला कुट्टी- केरल
लक्ष्मीकांत बाजपेई- उत्तर प्रदेश
लता उसेंडी- छत्तीसगढ़
तारिक मंसूर- उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री

अरुण सिंह- उत्तर प्रदेश
कैलाश विजयवर्गी- मध्य प्रदेश
दुष्यंत कुमार गौतम- दिल्ली
तरुण चुग- पंजाब
विनोद तावड़े- महाराष्ट्र
सुनील बंसल- राजस्थान
संजय बंदी- तेलंगाना
राधामोहन अग्रवाल- उत्तर प्रदेश

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments