राजस्थान में प्रवेश पर राहुल का भावभीना स्वागत,कलाकारों के साथ किया लोकनृत्य

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंततः मध्य प्रदेश से चंवली से राजस्थान में प्रवेश कर ही गई जिसकी लगातार प्रतीक्षा की जा रही थी।

rahul 1
अशोक गहलोत के साथ राहुल गांधी

इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने श्री गांधी की राजस्थान की सीमा पर अगवानी की और इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को राष्ट्र ध्वज प्रदान किया। इसी के साथ आज रात्रि से श्री गांधी की राजस्थान यात्रा शुरू हो गई। हालांकि आज श्री गांधी का अपने काफिले और प्रदेश के अन्य दिग्गज कांग्रेस नेताओं व राजस्थान सरकार की कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों सहित मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ चंवली में ही रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

rahul
चंवली पहुंचने के बाद हाडोती के पारंपरिक लोक नृत्य के साथ श्री गांधी का स्वागत किया और इस मौके पर न केवल राहुल गांधी बल्कि उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लंबे समय बाद आत्मीयता के साथ पूर्व मुख्य उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ लोक नृत्य करते हुए नजर आए।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments