-कृष्ण बलदेव हाडा-

सवाई माधोपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में आठवां दिन था जो पूरी तरह से महिला यात्रियों को समर्पित किया गया था जिसे देखते हुये महिलाओं में जबरदस्त जोश था लेकिन इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए लोगों में इतना उत्साह था कि यह आज की यात्रा केवल महिला शक्ति की यात्रा बनी नहीं रह सके और सभी वर्ग के लोग हजारों लोगों ने इसमें भाग लिया।
श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह बूंदी जिले में अपने अंतिम पड़ाव बाबई गांव के पास से रामदेव मंदिर से प्रारंभ हुई जो बेलनगंज होते हुए खिजोरी गांव में पहुंची जहां श्री राहुल गांधी और अन्य प्रमुख लोगों ने एक किसान जय किशन मीणा के आवास पर नाश्ता किया,चाय पी। वहां से चलकर यह यात्रा सवाई माधोपुर जिले में प्रवेश कर गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री राहुल गांधी की आज की यात्रा को पूरी तरह से महिला शक्ति के लिए समर्पित किया गया था और यह बताया जा रहा था कि आज आमतौर पर महिलाएं ही इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी। और इसे देखते हुए महिलाओं में जबरदस्त उत्साह भी था और सुबह करीब 6 बजे यात्रा के शुरू होने के साथ ही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ गई लेकिन अन्य लोगों में भी यात्रा को लेकर इतनी अधिक उत्सुकता थी कि हजारों की संख्या में पुरुष यात्री भी इस यात्रा का हिस्सा बन गए जिसका नतीजा यह निकला कि आज की यात्रा केवल महिला शक्ति की यात्रा नहीं रह गई बल्कि समाज के सभी वर्गों के लोग इसमें शामिल हुए भारत जोड़ो यात्रा के आज के बूंदी जिले के अंतिम छोर से सवाई माधोपुर जिले में प्रवेश के दौरान जिन-जिन स्थानों से यह यात्रा गुजरी, वहां लोगों ने बड़े उत्साह से इसका स्वागत किया मिल गए। यात्रा में शामिल महिलाओं को तालियां बजाते हुए और नृत्य करते हुए भी चलते देखा गया।
सुबह करीब 10:30 बजे बाद जब इस यात्रा ने बूंदी जिले से सवाई माधोपुर जिले के खंडार क्षेत्र में प्रवेश किया, उस समय कम से कम 10 हजार लोगों का विशाल समूह यात्रा के साथ जुड़ा हुआ था।

आज प्रारंभ से ही इस यात्रा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव रही श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, उनके पति राबर्ट वाड्रा, पुत्री मिराय सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह, डोटासरा, मंत्री श्रीमती जाहिदा खान, श्रीमती शकुंतला रावत, श्रीमती ममता, भूपेश विधायक रामलाल जाट, इंदिरा मीणा, दिव्या, मदेरणा, पूर्व विधायक हरीश मीणा, अशोक बैरवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमो नारायण मीणा आदि चल रहे थे। चूंकि आज की यात्रा महिला शक्ति को समर्पित की गई थी। इसलिए कोटा संभाग के बारां की जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया भी करीब डेढ़ हजार समर्थक महिलाओं के साथ आज की भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होने के लिए पहुंची। श्रीमती उर्मिला जैन से श्री राहुल गांधी ने कुछ बातचीत भी की। टों की जिला प्रमुख श्रीमती कली देवी भी यात्रा में शामिल हुई पूरी यात्रा के दौरान पूर्ववत श्री राहुल गांधी लोगों को अपने नजदीक बुलाकर उनसे बातचीत करते करते, उनके इलाकों के हालात के बारे में जानकारी लेते हुए नजर आए। कई मौकों पर उन्होंने युवक-युवतियों, छात्रों को अपने पास बुलाया और उनसे बातचीत की।

अभी यह यात्रा खंडार क्षेत्र में पीपलवाड़ा में दोपहर में भोज के लिए रुकी हुई है और यहां से आज की यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।