राशिफल व पंचांग***16 मार्च, 2023, गुरुवार

horoscope
 -राजेन्द्र गुप्ता-
राजेन्द्र गुप्ता
आज का राशिफल
*****************
16 मार्च, 2023, गुरुवार
==================
मेष राशि : आज के दिन तनाव व चिंता की कुछ घटनाएं हो सकती हैं लेकिन मन शांत रखकर समस्याओं से पार पा लेंगे। प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। आज जोखिम उठाने से बचें।
वृषभ राशि : अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
मिथुन राशि : रोज़ नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ-परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।
कर्क राशि : आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी भी विवाद से बचें।
सिंह राशि : दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।
कन्या राशि : किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।
तुला राशि : आज आप जल्दबाजी में कार्यों को अंजाम देने से बचें। अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं, संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।
वृश्चिक राशि : समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।
धनु राशि : आपके हौसले से ही आप प्रगति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता अस्वस्थ रह सकते हैं, उनका ध्यान रखें। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।
मकर राशि : कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाय काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा। क्या आज आप किसी चीज़ से डरे हुए हैं?
कुम्भ राशि : अपने यदि कोई राय दे रहे हैं तो उनकी बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की संभव है।
मीन राशि : आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि कार्य में सफल होंगे। कुबुद्धि से हानि संभव है।
आज का पंचांग
===========
16 मार्च 2023, गुरुवार
************************
तिथि      नवमी       04:42 PM
नक्षत्र      पूर्वाषाढा  04:47 AM
करण       गर          04:42PM
              वणिज     03:29AM
पक्ष         कृष्ण
योग        व्यतिपात  10:05 AM
वार          गुरुवार
सूर्योदय     06:30 AM
सूर्यास्त      06:29 PM
चन्द्रमा       धनु
राहुकाल    02:00 – 03:30PM
विक्रमी संवत्  2079
शक सम्वत  1944 (शुभकृत)
मास      फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभीजित   12:06 -12:54 PM
आज और कल का दिन खास 
*************************
16 मार्च 1928 को महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने बेंगलूरु में वैज्ञानिकों की एक सभा में ”नई विकिरण” की खोज की घोषणा की।
17 मार्च 2023 : दशा माता व्रत कल।
 -राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments