राशिफल व पंचांग *** 06 जुलाई, 2024

horoscope

-राजेन्द्र गुप्ता-

rajendra gupta
राजेन्द्र गुप्ता

आज का राशिफल
*******
06 जुलाई, 2024, शनिवार
=================
1. मेष राशि : परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दूरियां बना ली। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अ’छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

2. वृषभ राशि : वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। लंबित संपत्ति मामले को अदालत से बाहर सुलझाने पर परिणाम आपके पक्ष में रहेगा।

3. मिथुन राशि : बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं। वित्तीय निर्णय लेने समय अपने खर्चों का ध्यान रखें। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है।

4. कर्क राशि : आप अपनी पसंद के स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी और आपको कोई नई डील भी मिल सकती है। आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी। वही आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च होगा।

5. सिंह राशि : बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है।

6. कन्या राशि : नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अत: यथास्थिति को बनाये रखने का प्रयास करें। वहीं राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उचित होगा बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है।

7. तुला राशि : आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यवसायियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं।

8. वृश्चिक राशि : उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा।

9. धनु राशि : स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उ’च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज अ’छा दिन है। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।

10. मकर राशि : बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। रुके  कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

11. कुम्भ राशि : बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठायेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग है।आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे।

12. मीन राशि : वित्तीय मोर्चे पर दिन वांछित परिणाम देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है। यह संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए एक अच्छा समय है। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन व सलाह लें।

आज का पंचांग
==========
06 जूलाई 2024, शनिवार
*********
अगले दिन
तिथि      प्रतिपदा       04:28 AM
अगले दिन
नक्षत्र      पुनर्वसु        04:48 AM
करण     किंस्तुघ्न,      04:24 PM
अगले दिन
बव            04:28 AM
पक्ष        शुक्ल
अगले दिन
योग        व्याघात      02:46 AM
वार         शनिवार
सूर्योदय                   05:28 AM
सूर्यास्त                    07:22 PM
चन्द्रमा     मिथुन       10:35 PM
राहुकाल    08:57-10:41 PM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास      ज्येष्ठ
शुभ मुहूर्त
अभीजित   11:58-12:53 PM

आज और कल का दिन खास
**********
06 जुलाई 2024 : गुप्त नवरात्र आज से।

07 जुलाई 2024 : मनोरथ द्वितीय व्रत कल।
07 जुलाई 2024 : चन्द्रदर्शन कल।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments