रेल इंजीनियर के सूने घर में चोरी

crime news

-शाम को को ही तोड़े ताले

-इंजीनियर के गांव पहुंचने से पहले ही वारदात

 

-अशोक सैनी-

(स्वतंत्र पत्रकार एवं रेल मामलों के जानकार)

कोटा।  रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक रेल इंजीनियर के सूने घर में चोरी हो गई। चोरों ने रात होने का भी इंतजार नहीं किया। शाम होते ही चोरों ने घर के ताले तोड़ दिए। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रेन लाइटिंग विभाग में वरिष्ठ खंड अभियंता पद पर कार्यरत ओपी सिंह का घर ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पास रेलवे कॉलोनी में है। ओपी सिंह मुजफ्फरपुर में अपने परिजनों की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को ही कोटा-पटना ट्रेन से रवाना हुए थे। शुक्रवार शाम तक ओपी सिंह गांव भी नहीं पहुंचे थे कि पीछे से चोर घर में घुस गए। पैसा और ज्वेलरी की तलाशी के लिए चोरों ने पूरे घर को अस्त-व्यस्त कर दिया। डबल बेड को खोल कर देखा। किचन तक की तलाशी ले ली। जाते समय चोर रसोई गैस सिलेंडर को भी अपने साथ ले गए। हालांकि बाद में यह सिलेंडर घर से दूर झाड़ियों में पड़ा मिल गया। घर से चोरी हुए सामान का फिलहाल पता नहीं चला है। ओपी सिंह के लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का पता चल सकेगा। चोर एक अन्य कमरे में प्रवेश नहीं कर सके। यहां पर अलमारी भी रखी थी।

स्टाफ कर्मी घर पहुंचा तो पता चला
ओपी सिंह ने बताया कि चोरी की आशंका के चलते रात में एक कर्मचारी उनके घर सोने आता था। रात करीब 8 बजे यह कर्मचारी उनके घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। यह कर्मचारी शाम 5 बजे भी घर का चक्कर लगाकर गया था। तब सब कुछ ठीक था। इसके बाद 5 से 8 के बीच यह चोरी हो गई। बाद में कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। इंजीनियर के लौटने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments