चना, सरसों की समर्थन मूल्य खरीद के लिए सेंटर बनाये

कोटा। रबी सीजन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर दलहन / तिलहन यथा चना एवं सरसों की खरीद भारत सरकार से स्वीकृति प्राप्त होने पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार आरंभ की जानी है। गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कय विक्रय सहकारी समितियों / ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से कय केन्द्र स्थापित किये जाने है। कोटा संभाग में रबी 2023 हेतु चना / सरसो के 53 प्रस्तावित कय केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
राजफेड के क्षेत्रीय अधिकारी गुलाब चंद मीणा ने बताया कि कोटा जिला में सरसों व चना खरीद के लिए क्रय विक्रय सहकारी समिति में 5 और ग्राम सहकारी समिति में 6 , बूँदी जिला में क्रय विक्रय सहकारी समिति में 7 , बारां जिला में क्रय विक्रय सहकारी समिति में 6 और ग्राम सहकारी समिति में 12 तथा झालावाड़ जिला में क्रय विक्रय सहकारी समिति में 9 और ग्राम सहकारी समिति में 8 खरीद केंद्र बनाये गये हैं।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments