गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को एक साथ होगी सर्व धर्म प्रार्थना सभा

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत् विद्यार्थी, स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, गांधीवादी संगठनों के पदाधिकारी, शांति समिति सदस्य, जिले के गणमान्य नागरिको, स्वयंसेवी एवं अन्य विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी रहेगी।

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती एवं विश्व अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में दो अक्टूबर को को प्रातः 9 बजे राजस्थान के कोटा जिले भर में एक साथ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा। जिला मुख्यालय पर यह आयोजन महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में होगा। इस अवसर पर गांधी दर्शन आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा।

विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी रहेगी

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत् विद्यार्थी, स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, गांधीवादी संगठनों के पदाधिकारी, शांति समिति सदस्य, जिले के गणमान्य नागरिको, स्वयंसेवी एवं अन्य विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रमों की तैयारियों का शनिवार सायं जिला कलक्टर ओपी बुनकर एवं अतिरिक्त कलक्टर (शहर) बृज मोहन बैरवा ने जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने बताया कि श्रेष्ठ प्रदर्शनी का चुनाव कर उसे पुरस्कृत किया जायेगा। इसके लिए गठित निर्णायक दल में अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन), अतिरिक्त कलक्टर (शहर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तथा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, माध्यमिक शिक्षा को शामिल किया गया है।

यह होंगे कार्यक्रम

इसके अलावा 2 से 8 अक्टूबर तक जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के माध्यम से विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। श्री बुनकर ने बताया कि आयोजनों की श्रंखला में 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन प्रातः 9 बजे महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इसी प्रकार 3 अक्टूबर को अहिंसा-सामाजिक चेतना विषयक संगोष्ठी उपखण्ड स्तर पर, 4 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर महाविद्यालय स्तर पर गांधी दर्शन भाषण प्रतियोगिता,5 अक्टूबर को उपखण्ड स्तर पर गांधी के सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, 6 अक्टूबर को जिला स्तर पर गांधी अतीत ही नहीं,भविष्य भी है विषय पर सेमीनार, 7 अक्टूबर को जिला स्तर पर पीस मैराथन तथा 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर महाविद्यालय के छात्रों के लिए गांधी जीवन पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जायेगा।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments