ईद मिलाद-उल-नबी पर निकले जुलूस, जलसे हुए आयोजित

ied

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। राजस्थान के कोटा में आज ईद मिलाद-उल-नबी पर विभिन्न स्थानों पर उल्हास और अकीदत के साथ जलसे आयोजित किए गए और अमन-शांति के पैगाम के साथ जुलूस निकाले गए। सीरत कमेटी की ओर से मुख्य जुलूस आज दोपहर में नयापुरा से निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है लेकिन इसके पहले आज सुबह शहर में कई स्थानों पर जुलूस निकाले गए। रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रबी-उल-अव्वल महीने का चांद 27 सितंबर को देखा गया था। इस हिसाब से 28 सितंबर को रबी-उल-अव्वल महीने की 1 तारीख है। रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख आज 9 अक्टूबर को होने के कारण खुशी का त्योहार ईद मिलाद-उल-नबी मनाया जा रहा है। इस्लामी संवत् के तीसरे महीने यानी रबी-उल-अव्वल का महीना मुस्लिम समाज के लिए विशेष महत्व का महीना है क्योंकि इसी महीने में इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था जो मानव इतिहास के सबसे आदर्श इंसान माने जाते हैं।
कोटा की छावनी इलाके में आज ईद मिलाद-उल-नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस में कई आकर्षक झांकियां भी सजाई गई थी जिसमें काबा की मस्जिद की झांकी भी शामिल थी। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों खासतौर से युवाओं और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments