
-सावन कुमार टांक-
कोटा। राज्य सरकार की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बजट घोषणा वर्ष अंतर्गत स्वीकृत कस्टम हायरिंग सेंटर के अंतर्गत कुल 16 ग्राम सेवा सहकारी समितियों को ट्रैक्टर एवं रोटावेटर को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त क्षेत्र नरेश मालव द्वारा सहकारी सतरंगी झंडा दिखाकर रवाना किया गया।
महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक कृषि कोटा संभाग पी के गुप्ता ने की। विशिष्ठ अतिथि के रुप मे संयुक्त निदेशक कृषि खेमराज शर्मा एवं बैंक के प्रबंध निदेशक बलविंदर सिंह गिल, सहायक निदेशक राजवीर सिंह उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि एवम अन्य वक्ताओं ने कहा कि कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले में कार्य किया जा रहा है जो एक सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम में 16 ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापक उपस्थित रहे। बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक हेमंत सामरिया, वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र सिंह यादव, प्रबंधक मनीष कुमार एवं इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक लालाराम चौधरी, राजाराम निठारवाल, सभी समितियों के अध्यक्ष, व्यस्थापक एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन बैंक के प्रबंधक (विकास) शशि शेखर द्वारा किया गया।

इन समितियों को मिले उपकरण –
======================
ग्राम सेवा सहकारी समितियां जिन्हें कस्टम हायरिंग सेंटर के तहत ट्रेक्टर और रोटावेटर मिले
बोरदा, लुहावद, ढीपरी, किशोरपुरा, मोरपा, रामराजपुरा, गोपालपुरा, भगवानपुरा, भावपुरा, सुकेत, गोयन्दा, श्री गणेश चेचट, कुन्दनपुर, कमोलर, आमली और लक्ष्मी ( कनवास) शामिल हैं।
बजट मिलते ही जाखोडा समिति के लिए भी होगी उपकरणों की खरीद
======================
ग्राम सेवा सहकारी समिति जाखोडा का चयन भी कस्टम हायरिंग सेंटर के तहत किया गया है लेकिन जाखोडा समिति के लिए बजट घोषित नहीं होने के कारण उपकरणों की खरीद नहीं हो सकी बजट मिलते ही उपकरण खरीद कर समिति को उपलब्ध कराए जाएंगे।

















