कोटा दक्षिण नगर निगम का वार्ड 71मूलभूत सुविधाओं से वंचित

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

dushayant singh gehlot
दुष्यंत सिंह गहलोत

(पूर्व पार्षद प्रत्याशी)
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 71 तलवंडी में लोगो को क्षेत्र में मूल भूत सुविधा नही मिल रही है। तलवंडी वार्ड 71 के क्षेत्र में सभी गलियों के सुरक्षा गेट पूरी तरह से टूटे हुए पड़े हैं। उन को अभी तक भी ठीक नही करवाया जा रहा। ना उन पर लगे सुरक्षा कैमरे सही करवाए गए है। क्षेत्र में बरसों पुरानी मांग लोगो की नालियों की है उस पर भी ध्यान नही दिया जा रहा है। वार्ड की स्थित नर्क जैसी बनी हुई है। वार्ड में सौंदर्यकरण ना के बराबर है। वार्ड में पानी पीने के लगे वाटर कूलर भी खराब पड़ेे है उसे भी सही नही करवाया जा रहा। बाहर से पढ़ने वाले कोचिंग स्टूडेंट को ठंडे पानी के लिए तरसना पड़ता है। वार्ड की समस्या को लेकर कई बार स्थानीय लोगो ने पार्षद से लेकर उप महापौर पवन मीना, महापौर राजीव अग्रवाल को लिखित शिकायत तक दी पर अभी तक वार्ड में कोई सौन्दर्य का कार्य नही करवाया गया। वार्ड में सौन्दर्य के लिए बजट तो खूब आया पर वो कहां गया इस का कुछ नही पता। लोगो की समस्या जस की तस बनी हुई है। सेक्टर 2 सरकारी स्कूल का हैडपम्प बरसो से खराब पड़ा है। उसे भी नही सुधारा गया।। वार्डों 71 में कई गलियां ऐसी हैं, जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पार्षद द्वारा अभी तक साफ सफाई के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा। क्षेत्रवासी कई बार पार्षद एव निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। गौरतलब है कि कोटा दक्षिण नगर निगम द्वारा स्वच्छ अभियान के तहत नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि गंदगी न फैलाएं, लेकिन हकीकत में नगर निगम में केवल दिखावे के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जाता आ रहा है। वार्ड में साफ सफाई पर पार्षद का कोई ध्यान नही है।

वार्ड में बरसो पुरानी घरो के सामने नालिया बंद पड़ी है। बारिश में लोगो के घरो में बरसाती पानी भर जाता है। उस समस्या से अभी तक लोगो को निजात नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगो की मांग पर भी पार्षद इस ओर ध्यान नही दे रहे। क्षेत्र की सड़क की स्थिति भी अच्छी नहीं है। लोग टूटी सड़कों पर चोटिल हो जाते हैं। छोटी मोटी चोरियां होना आम है। यदि कैमरे सही रहे तो चोरो को पकड़ा जा सकता है। स्कूल के आस पास ब्रेकर की लोगो की मांग थी। उस पर भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments