कोटा दक्षिण में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का पैदल मार्च से हुआ आगाज

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। कोटा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोटा दक्षिण विधानसभा मे 26 जनवरी गुरुवार सुबह 9. 30 बजे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत केशवपुरा चौराहा से पदयात्रा निकाली गई। जो की केशवपुरा चौराहे से बालाकुंड, तीन बत्ती चौराहा, दादाबाड़ी छोटे चौराहे से होकर बड़े चौराहे पर खत्म हुई। जिसमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी श्री सत्येंद्र भारद्वाज, कोटा जिला अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, राखी गौतम, विद्याशंकर गौतम, नगर निगम के पार्षद गण, दोनों ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी गण और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted