गंगा विजन आश्रम के बच्चों को किए गर्म वस्त्र वितरित

01

कोटा। वीमेंस सेल्फ मोटिवेशन क्लब प्रेरणा की ओर से बरखेड़ा स्थित गंगा वीजन आश्रम के दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़े व कंबल भेंट किये। क्लब फाउंडर एवं संचालिका उमा पाठक ने बताया कि इस अवसर पर मंदबुद्धि बच्चों के साथ दो घंटे का समय बिताया। बच्चों ने कविता सुनाई, डांस भी किया। सभी बच्चे बहुत खुश हुए।

02

क्लब अध्यक्ष विनीता शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्पा गोयल, कोषाध्यक्ष सरिता परियानी एवं संजना अग्रवाल, रश्मि भाटिया, रेखा सेठिया, अनीता सुखेजा ने अपने हाथों से बच्चों को ऊनी जाकेट,स्वेटर, टी.शर्ट पहनाई और तिल के लड्डू खिलाए। संस्था संचालक को कंबल भेंट किये। इस पुनीत कार्य में मधु शर्मा, विजय लक्ष्मी गैरा, वीनू लड्ढा, शिल्पी मोदी का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted