जनसंवाद सभा कार्यक्रम स्थल का भाजपा जिला अध्यक्ष नागर ने लिया जायजा

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

सांगोद। भारतीय जनता पार्टी जन आक्रोश यात्रा की जनसंवाद सभा की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष मुकुट नागर ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। सांगोद नगर व देहात के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती मनाई व अटल जी ने पोकरण में परमाणु विस्फोट करके के देश का नाम विश्व समुदाय को लोहा मनवाया। सांगोद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 28 दिसंबर बुधवार को 11 बजे नवीन काशीपुरी धर्मशाला मैं जनसंवाद सभा रखी गई है। सभा के मुख्य वक्ता उप नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ होंगे। जिलाध्यक्ष नागर लगातार सांगोद विधानसभा के सभी मंडलों में बूथों पर बैठके कर रहे हैं। वही पदाधिकारियों को सभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ता और लोगों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी जिससे कि सभा भव्य हो सके। वर्तमान राजस्थान सरकार से आमजन त्रस्त है सरकार के मुखिया से लेकर विधायक व मंत्री तक कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर इस सरकार को उखाड़ देखना है। जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल ,जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन राठौर,दिलीप गर्ग ,भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल सोनी, देहात महामंत्री प्रेम गौतम निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप सोनी महामंत्री अंकित विजय उपाध्यक्ष पंकज शर्मा मंत्री ओम सालवी पूर्व पार्षद राजेश सांखला सरताज खान उपाध्यक्ष गिर्राज मेहता कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर युवा मोर्चा अध्यक्ष मुरारी मेहता, पुरुषोत्तम सेन, रमेश रोड़ा ,रमेश सुमन,योगेश नागर,अर्जुन नागर ,अशोक गौतम, रामेश्वर मेहता आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments