
कोटा। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षक पुष्पा कासलीवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल ने कहा है कि जैन समाज की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सोशल ग्रुप्स की अहम भूमिका है । इस समय देश में 32व ग्रुप चल रहे है जिनका विस्तार कर 520 करने का लक्ष्य है। कोविड काल में जैन सोशल ग्रुप्स ने उल्लेखनीय समाज सेवा के काम किए जिन्हें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। मुख्य आयोजक दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वर्द्धमान के अध्यक्ष अनिल ठोरा ने बताया कि इस अवसर पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अनुभव के तत्वावधान में कोरानाकाल में 3 विधवा हुई महिलाओं को हर माह 3-3 हजार रूपए कि विधवा पैंशन प्रदान की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल एवं पुष्पा कासलीवान ने प्रथम चैक प्रदान किए। फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश दोषी ने कहा है कि जैन समाज के लोगों की संख्या कम हो रही है और राजनीतिक भागीदारी नहीं होने से मंदिरों पर अतिक्रमण होने लगे है। दोषी बताया कि 84 जातियों में विभाजित समाजों को फेडरेशन में शामिल कर एकता का प्रयास किया। सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता ने कहा कि सोशल ग्रुपों के सहयोग के बिना जैन समाज की कोई भी संस्था चल नहीं पाती। फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जेके जैन ने कहा कि विधवा पैंशन जैसे समाज में परोपकार के कार्य अनुभव ग्रुप ने हाथ में लिए है। वर्द्धमान ग्रुप के सुरेश हरसोरा एवं रीजन अध्यक्ष उमेश अजमेरा ने भी बैठक को संबेधित किया। स्वगत भाषण में अध्यक्ष अनिल जैन ठोरा ने कहा कि वर्द्धमान ग्रुप समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है और अपनी विशेष पहचान बनाई है। कोरोना काल में सामाजिक सरोकारों के उल्लेखनीय कार्य किए है। इस मौके पर समाज सेवी बाबू लाल ट्रेडसेंटर, प्रेमचंद बजाज टीएमटी वालों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में मंगलाचारण सुनीता ठोरा ने किया। स्वागत गीत गुंजन खटोड़ ने प्रस्तुत किया तथा दीप प्रज्वलन लोकेश व दीप्ति जैन ने किया। रीजन सचिव महावीर शाह ने बताया कि कार्यक्रम में संचालन राजेंद्र जैन ताथेड़िया ने किया। बैठक से पूर्व मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया गया जिसमें समाज के पदाधिकारियों वर्द्धमान ग्रुप के अध्यक्ष धर्मचंद काला, सचिव अशोक जोहरा के अलावा मनोज जैन पाटनी आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। ग्रुप सचिव सुरेंद्र दुगेरिया ने आभार जताया।