त्रयोदशी भव्य विशाल कावड़ यात्रा निकाल गोपेश्वर महादेव का किया रूद्र महा जलाभिषेक

whatsapp image 2023 08 13 at 12.59.22

कोटा। रंगपुर से मां चर्मण्यवति के तट से श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर प्रचंड बालाजी गौशाला परिसर तक रविवार को त्रयोदशी कावड यात्रा का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल संभाजी प्रखंड के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक मुकेश सोनी ने बताया कि कावड़ यात्रा को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री धनराज ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा रंगपुर मां चर्मण्यवति (चंबल नदी ) के तट से प्रातः 8 बजे प्रारंभ होकर 11.00 बजे श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर प्रचंड बालाजी गौशाला परिसर में पहुंची। जहा हजारों की संख्या में कावड़ियो ने गोपेश्वर महादेव का रूद्र महा जलाभिषेक किया। इस दौरान भानपुरा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य भी उपस्थित रहे।

यात्रा में डीजे के साथ महिलाए ,पुरुष, बच्चे नाचते गाते नजर आए। चारो और हर हर बम बम व भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे। यात्रा का रंगपुर ,गंगाइचा, भदाना, प्रताप कॉलोनी चौराहा, पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के साथ दो बग्गी जिसमें भारत माता, ,शिव पार्वती सजीव झांकियां शामिल थीं। कावड़ यात्रा के साथ हजारों की संख्या में सर्व हिंदू समाज व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ता यात्रा के साथ रहे।

whatsapp image 2023 08 13 at 12.59.24
यात्रा में प्रांत सह गौ रक्षा प्रमुख रामचरण लोधा, विहिप के महानगर अध्यक्ष श्री नाथ मित्तल, मंत्री मोहन मालव, आशीष शर्मा, सुरेश मीणा, रामबाबू मालव, बजरंगदल संयोजक चेतन नेकडी ,सुरक्षा प्रमुख नरेश प्रजापति योगेश बत्रा, यतिन नारंग, शिवाजी प्रखंड अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत नागर, बजरंगदल प्रखंड संयोजक सौरभ शर्मा, सुरक्षा प्रमुख रंजीत सिंह ,नवीन चौहान, आलोक झा, रोहित मेहरा, राजू प्रजापति, मोहन सुमन, रोहित कुमार, दीपेश राहुल, अमन ,अनिल,हेमंत, लाखन, ओम बैरवा उपस्थित रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments