दो सांडो की लडाई में महिला एवं बच्ची घायल

mahila
घायल महिला

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा।  बीच सड़क दो सांडों में आपस की लड़ाई में एक बुजुर्ग महिला व 4 साल की मासूम घायल हो गई। बुजुर्ग महिला का तो दायां पैर फ्रेक्चर हुआ है निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। डॉक्टर ने रॉड डालने को कहां है जबकि 4 साल की मासूम के चेहरे पर चोट लगी है। घटना मंगलवार शाम को नया गांव इलाके की है। घायल बुजुर्ग महिला मधु सक्सेना (55) ने बताया कि वो सुभाष सर्किल इलाके में रहती है। मंगलवार को उनके देवर के घर कार्यक्रम था। वहकार्यक्रम में शामिल होने ऑटो में बैठकर नया गांव के लिए निकली थी।

beti
घायल बच्ची

4 साल की पोती भी साथ में थी। ऑटो से उतरकर रणबंका चौराहे पर पैदल जाते समय रास्ते मे दो सांड आपस में लड़ते दिखे। उनको देखकर साइड में हो गई। वो लड़ते लड़ते आगे निकल गए। मैं भी जाने लगी। अचानक सांड पीछे से लड़ते लड़ते आए और उसे उठाकर फेंक दिया। और पैर पर चढ़ते हुए निकल गए। पोती हाथ से छूट गई। और नीचे गिर गई। वहां खड़ी गाड़ी पोती पर गिर गई।

स्थानीय लोग उसे हॉस्पिटल लेकर आए विपिन सक्सेना ने बताया कि परिवार में प्रोग्राम था। शाम को 5 बजे मेरी बेटी को लेकर मां, चाचा के यहां गई थी। ऑटो से उतरकर पैदल जाते समय सांड ने उठाकर फेंक दिया। मां का पैर फ्रेक्चर हुआ है जबकि बेटी के चेहरे पर लगी है। मां पहले से ही दिव्यांग है। विपिन का कहना है कि आए दिन हादसे होने के बाद भी प्रशासन कार्रवाई नहीं करता।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments