फ्लाई ओवर पर एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, एम्बुलेंस चालक सुरेंद्र शराब के नशे में पाए जाने पर गिरफ्तार

ambulance
फ्लाईओवर पर लटकी एंबुलेंस और लोगों की भीड

– एक ही परिवार के दो अन्य लोग घायल

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

dushyant singh gehlot
दुष्यन्त सिंह गहलोत

कोटा। शहर के गुमानपुरा फ्लाई ओवर पर एक एम्बुलेंस चालक की वजह से बड़ा हादसा हो गया। चालक ने तेज रफ्तार एम्बुलेंस को सड़क पर चला रहा था, जो अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर पार कर सामने आ रही दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार चार साल के बच्चे समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें दंपती की मौत हो गई। हादसे के शिकार लोगों की पहचान बूंदी जिले के कापरेन के निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार कापरेन के रहने वाले पवन, उसकी पत्नी मनभर, मां सुरजा और बच्चा हैं। गुमानपुरा फ्लाई ओवर पर एक्सीडेंट करने वाला एम्बुलेंस चालक सुरेंद्र को शराब के नशे में पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

whatsapp image 2023 03 30 at 16.20.53
हादसे का शिकार दंपती

 

हादसे में मनभर और पवन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुबह एक एम्बुलेंस नयापुरा की तरफ से एरोड्रोम की तरफ जा रही थी। गुमानपुरा फ्लाई ओवर पर चढ़ने के बाद तेज रफ्तार एम्बुलेंस बेकाबू हो गई और डिवाइडर पार कर फ्लाई ओवर के दूसरी तरफ कूद गई। इस दौरान दो बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार महिला मनभर फ्लाईओवर से उछलकर करीब पंद्रह फीट नीचे जा गिरी। सभी को पुलिस ने अस्पताल पहुचाया। पुलिस ने अनियंत्रित एम्बुलेंस को फ्लाई ओवर से क्रेन की मदद से नीचे उतार कर अपने कब्जे में लिया। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी। उधर एंबुलेंस ड्राइवर का नाम सुरेंद्र बताया है।

पुलिस ने बताया कि फ्लाईओवर पर हुए हादसे से पहले एक पुलिसकर्मी पर एम्बुलेंस की चपेट में आने से बच चुका था। हादसे के बाद जब आस पास के चौराहे के व्यपारियांे से जानकारी जुटाई तो सामने आया कि कोटडी चौराहे पर पुलिस गुमटी पर खडे़ पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन चालक ने एम्बुलेंस को नही रोका ,ओर वहां से तेज गति में आगे ले गया। कुछ दूरी पर जाते ही एम्बुलेंस का एक्सीडेंट हो गया। दुकानदारों ने बताया कि एक धमाका सुनाई दिया।

हम घबरा गए और ऊपर की तरफ देखा तो एम्बुलेंस फ्लाईओवर की दीवार पर अटकी थी और महिला नीचे गिर गई थी। महिला के पास पहुंचे इतने में ही पुलिस वाले मौके पर आ गए थे। पुलिस ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया। उसके काफी चोट आई थी। यह तो ग़नीमत रही कि एम्बुलेंस ऊपर से नीचे नही गिरी नहीं तो नीचे ट्रेफिक चल रहा था और बड़ा हादसा हो सकता था ।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments