
-दुष्यंत सिंह गहलोत-
कोटा। कोटा सिटी के बोरखेड़ा इलाके की नहर में कार अचानक गिर गई। यह कार स्टेशन से बोरखेडा चौराहे की तरह आ रही थी। यह वैगन आर कार द्वारकाधीश मैरिज गार्डन के सामने अचानक नहर में जा गिरी।
कार में सवार तीन व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत यह थी कि नहर में आज बारिश की वजह से किया गया था पानी की निकासी बंद कर दी गई थी। अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। इस नहर में कार पलटने की यह दूसरी घटना है। नहर पर पाल नहीं होने की वजह से यहां दुर्घटनाएं होना आम है।
Advertisement














