भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 21 कन्याओं को लिया गोद

- सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवा कर खातों की डायरी सौपी

bjp

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना निर्धन परिवारों को संबल प्रदान कर रही है। उनके भविष्य को उज्जवल कर रही है। इसी के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत किए जा रहे कार्यों में निर्धन व जरूरतमंद बेटियों की समृद्धि के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर अध्यक्ष साहिल मिर्जा ने सुकन्या समृद्धि योजना के में 21 कन्याओं को गोद लेकर उनके इस योजना में खाते खुलवा कर खातों की डायरी उन्हें सौंपी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिला कोटा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, विशिष्ट अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मजिद मलिक कमांडो, जिला महामंत्री मुकेश विजय, जगदीश जिंदल, चन्द्रशेखर नरवाल रहे। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सोनी ने कहा कि बेटियों को इस योजना का लाभ मिलने से उनके जीवन को आधार मिलेगा और परिवार भी अपनी जिम्मेदारी को निभा सकेगा। मजिद मलिक कमांडों ने कहा कि इस योजना से सम्बंधित परिवार को बालिका के बडे होने पर एक एकमुश्त राशि मिलने से उन्हें संबल प्रदान होगा। मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिका की पढाई, उसकी शादी, उसके भविष्य को उज्जलव करने में सार्थक होगी। ये योजना निर्धन व सामान्य परिवार के लिए वरदान है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश जैन, विधि प्रकोष्ठ अशोक बादल, मोर्चा के जिला महामंत्री मुन्ना खान, रईस खान, जिला उपाध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, सद्दाम पठान, कोषाध्यक्ष अब्दुल वहाब खान, जिला मंत्री अब्दुल लतीफ खान, मिडिया प्रभारी वासिद कादरी, सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक आसिब हुसैन मोर्चे के रेलवे कॉलोनी मंडल अध्यक्ष अनवर अली, मेहनाज पटेल, नसरीन खान सहीत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments