रविन्द्र त्यागी की अध्यक्षता में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियो के संदर्भ में आज केशवपुरा स्थित तेजाजी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं स्थानिय निवासीयो की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व भारत जोडो यात्रा के कोटा प्रभारी रविन्द्र त्यागी ने की।
रविन्द्र त्यागी ने कहा कि राहुल गॉधी जी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा इसी हफ्ते कोटा आ रही है। कोटा में भारत जोडो यात्रा का कोटा में भव्य स्वागत किया जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा वर्तमान में देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रखा है। साम्प्रदायिक सदभावना ,अघोशित अपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है। मोदी द्वारा तानाशाही की जा रही है जो भी भाजपा या केन्द्र सरकार के खिलाफ बोलता है उसे डराने का प्रयास किया जाता है। महगाई आसमान पार हो चुकी है। राहुल गॉधी द्वारा भारत को एकजुट करने बैर,नफरत खत्म करने के लिए भारत जोडो यात्रा निकाली जा रही है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3750 कि.मी. कि यात्रा है। कोटा में भारत जोडो यात्रा 7 दिसमबर को साय पहुचेगी जो जगपुरा में प्रस्तावित रात्री विश्राम स्थल पर रूकेगी।
बैठक में जिला महामंत्री हिमाशु शर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद पारेता, धर्मा गोचर,सहवरित पार्षद हेमराज पांचाल,प्रर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पारस वर्मा,पार्षद कुलदीप गौतम,पी.डी. गुपत,कुलदीप प्रजापती,नरेन्द्र शर्मा,किरण पारेता,राजदेवी चंदेल,रूपचंद पौसवाल,जितेन्द्र चौहान,टिकम वर्मा ने भी संबोधित किया,
बैठक को पदम गौतम ने मंच संचालन किया व धन्यवाद पप्पू शेखर ने किया। कमल चतुर्वेदी,नितिन नागर,अमन पंकज,आकाश पंकज,निरज महावर,आरिफ शेख,कन्हैयालाल नामा, आदि काग्रेस कार्यकर्ता उपथ्सित रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments