विधायक मेघवाल की अनुशंसा से केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड की राशि से बनेंगी 17.20 किमी की सडकें

प्रशासनिक एंव वित्तिय स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जारी

-सावन कुमार-

केशोरायपाटन। केशोरायपाटन विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकान्ता मेघवाल की अनुशंसा पर बजट घोषणा 2022-23 की पालना में विधानसभा क्षेत्र केशोरायपाटन को 10 करोड रूपये की राशि से 17.20 किमी लम्बाई की नॉन पेचेबल/मिसिंग लिंक सडकों की प्रशासनिक एंव वित्तिय स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जारी की गई है।
मेघवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में बजट घोशणा की अनुपालना में प्रस्ताव मांगे जाने पर मेने निम्न पांच नॉन पेचेबल/मिसिंग लिंक सडकों की अनुशंसा विभाग को भिजवाई थी जिसकी प्रशासनिक एंव वित्तिय स्वीकृति विभाग द्वारा जारी की गई है।
जिसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड नैनवा की बालापुरा से समीधी किमी. 0/0 से 3/500 से लम्बाई 3.50 किमी राशि 2 करोड 10 लाख रूपये की मिसिंग लिंक सडक, सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड लाखेरी की ग्राम चरडाना से अरनिया महादेव मन्दिर तक किमी. 0/0 से 1/700 से लम्बाई 1.70 किमी राशि 1 करोड 70 लाख रूपये की मिसिंग लिंक सडक, ग्राम बडाखेडा से माखीदा माईनर लबान-माखीदा रोड तक किमी. 0/0 से 5/0 से लम्बाई 5.00 किमी राषि 3 करोड रूपये की मिसिंग लिंक सडक, ग्राम बीरज से सारसला किमी. 0/0 से 3/500 से लम्बाई 3.50 किमी राशि 2 करोड 10 लाख रूपये की मिसिंग लिंक सडक, सम्पर्क सडक बालोद किमी. 0/0 से 8/500 से लम्बाई 3.50 किमी राशि 1 करोड 60 लाख रूपये की नॉन पेचेबल सडक कुल लम्बाई 17.20 किमी राशि 1000 लाख रूपये की कुल 5 सडकें सम्मिलित है। शीघ्र ही उक्त समस्त सडकांे की टेंण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
उक्त स्वीकृत सडकों के लिए केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, कार्यकर्ताओं एंव क्षेत्रीय जनता द्वारा मेघवाल का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments