
-दुष्यन्त सिंह गहलोत-
कोटा.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के निर्देश पर चेयरमैन अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग हरसहाय यादव द्वारा विनोद पारेता को कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी (अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग) के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारेता का स्वागत किया। शनिवार को विज्ञान नगर में भी भव्य स्वागत किया गया। विनोद पारेता ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष है, क्षेत्रवासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारेता का माल्यार्पण कर साफा बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर एडवोकेट अख्तर खान अकेला, आसिफ मिर्जा, सह वरित पार्षद दिनेश खटीक, मनोज जैन ने भी माल्यार्पण कर बधाई दी। इसके साथ ही मजीद भाई, धीरेन्द्र शर्मा, प्रमोद त्रिपाठी, हिमांशु शर्मा, अमित दाधीच, धीरज, बल्लु भाई, राकेश माखीजा सहित कई कार्यकर्ताओं ने पारेता को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

















