
-2 साल में 9 कार्यकर्ताओं की हो चुकी है हत्या
-रामबाबू मालव-
(विहिप के प्रचार प्रमुख)
कोटा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने देश में लगातार हिंदू संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसको लेकर बजरंग दल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम का ज्ञापन पुलिस को सौंपा। बजरंगदल सह प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि 2 साल में बजरंग दल के 9 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। वहीं 32 कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला किया गया।
देश में जिहादी तत्व घृणा और आतंक का वातावरण बना रहे है। कभी सर तन से जुदा गैंग तो कभी लव जिहाद से हिंदू समाज को आतंकित करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। इसके अलावा जिहादी हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करते है और उनकी हत्या कर देते है।
जिसको लेकर हम केंद्र सरकार और राष्ट्रपति से मांग करते है कि घृणा फैलाने और झूठे विक्टिम कार्ड खेलकर मुस्लिम समाज को भड़काने वाले मौलवियों और नेताओं को नियंत्रित करने के लिए एक कठोर कानून बनाया जाए। इसके साथ ही जिहादी विचारधारा पर रोक लगाने के लिए भी कानून बनाया जाए और हिंदू लड़कियों के साथ बर्बरता करके उनकी हत्या करने पर उन्हें तत्काल फांसी की सजा दी जाए।
इस दौरान संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि कोटा शहर में जिला प्रशासन द्वारा कोटा शहर को कैटल फ्री बनाने का तुगलकी फरमान जारी किया गया। कोटा नगर निगम और यूआईटी की टीम हिंदू समाज की धार्मिक आस्था से जुड़ी गौमाता व गौवंश को घायल कर आये दिन उनकी हत्या कर रही है। गौशालाओं में गोवंश को रखने के लिए जगह ही नहीं बची है। स्थिति यह है कि इन्हें ठूंस ठूंस कर रखना पड़ रहा है। गौशाला में व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से कोई कोई कार्य नहीं हो रहा। वार्डों के फर्श खराब है जिसके चलते गाय गिरकर घायल हो रही है। शहर में रोज दस से बीस गाय घायल होती है और मर जाती है। दो दिन पूर्व आरकेपुरम थाना क्षेत्र एक गर्भवती गाय को निगम कर्मचारियों द्वारा पकड़ते समय उसे घायल कर दिया तत्पश्चात उसकी मृत्यु हो गई।
प्रदर्शन करने वालों में विहिप प्रांत संपर्क टोली सदस्य रामचरण लोधा, महानगर मंत्री मोहन मालव, महानगर सहसंयोजक राजू सुमन, राहुल सिकरवार व आकाशदीप आर्य, अनिल झाजोट,लोकेंद्र राजावत,जितेंद्र सुमन,महेश सुमन,चंदन वर्मा,जितेंद्र मेहरा,दीपक सेन,रवि पंजवानी,विपिन,विजेंद्र,मोनू, भाजपा नेता विकास शर्मा,रामलाल तटवाड़िया सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।