
-दुष्यंत सिंह गहलोत-
कोटा। शादी का दबाव बनाने की वजह से एक किशोरी अपने मित्र के साथ चली गई। पुलिस ने उसे दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।
कोटा में बाल कल्याण समिति सदस्य मधुबाला शर्मा के समक्ष बोरखेड़ा थाने से एक बालिका पेश की गई। बालिका ने बताया कि उसकी उम्र 14 वर्ष है। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। बालिका ने बताया कि वह मूलतः एमपी की रहने वाली है। काम के सिलसिले में उसका परिवार 6 महीने पहले ही कोटा आया है। परिवार मे माता पिता मजदूरी करते हैं। 4 माह पूर्व बालिका अपने दोस्त जो मूलतः एमपी का रहने वाला है जो 5 साल पहले काम करने के लिए कोटा आया हुआ था उसके साथ चली थी।
बालिका ने बताया कि युवक से 2 साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। बालिका उससे फोन पर बात किया करती थी। बालिका ने बताया कि उसके माता-पिता बालिका की 25000 रुपए लेकर दुसरी जगह शादी कर रहे थे। वे जबरदस्ती उसकी शादी करना चाह रहे थे। माता-पिता द्वारा बालिका पर दबाव बनाकर मारपीट की जा रही थी। इससे परेशान होकर बालिका 11 जून को घर पर बिना बताए अपने दोस्त के पास चली आई। दोनों एमपी चले गए। पुलिस द्वारा बालिका को दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति में मधुबाला शर्मा के समक्ष पेश किया। बालिका को संरक्षण की आवश्यकता होने पर अस्थाई आश्रय दिया।