
-दुष्यन्त सिंह गहलोत-
कोटा. श्री राम फर्टिलाइजर केमिकल मेनेजमेंट व श्रमिकों के वेतन में 3151 से 3750 तक की बढ़ोतरी होने से श्रमिकों में हर्ष है। उन्होंने जहां मेनेजमेंट का आभार व्यक्त किया वहीं इस समझोते में अपनी सक्रीय भूमिका निभाने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों का भी आभार जताया है। श्री राम केमिकल्स श्रमिक संघ कोटा के प्रतिनिधि मंडल ने संघ के पूर्व चेयरमैन अर्जुन देव चड्डा संघ के वर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कोटा शहर के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर वर्तमान में हुए त्रिपक्षीय मैनेजमेंट यूनियन श्रम आयुक्त समझौते की जानकारी दी तथा इस समझोते पर अपने विचार जाने। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की इस दौरान वेतन समझौते पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कोटा जिला कलक्टर ओपी बुनकर से बुधवार को श्रीराम केमिकल श्रमिक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर श्रमिक प्रतिनिधियों ने कलक्टर को श्रीराम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स मैनेजमेंट व श्रीराम केमिकल श्रमिक संघ के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते की जानकारी दी। कलक्टर ने कहा कि ज्वाइंट लेबर कमिश्नर की मध्यस्ता से श्रीराम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स मैनेजमेंट एवं श्री राम केमिकल श्रमिक संघ के मध्य जो समझौता हुआ है उससे प्रति मजदूर रुपए 3151 से रुपए 3750 रुपए प्रतिमाह का फायदा हुआ है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह समझौता दोनों पक्षों की सहमति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ है। यह बहुत खुशी की बात है। श्रमिक और मालिक दोनों मिलकर काम करेंगे तो कोटा निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। संघ का प्रतिनिधि मंडल कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा से भी मिला। विधायक शर्मा ने कहा कि वेतन वृद्धि एक ऐतिहासिक कदम है तथा इससे श्रमिकों का आर्थिक व समाजिक सुधार होगा। प्रतिनिधि मंडल रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर से भी मिला, उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग की वेतन वृद्धि एक अच्छा संकेत है तथा यूनियन को समझौते पर बधाई दी। संघ ने कांग्रेस की प्रदेश सचिव राखी गौतम को त्रिपक्षीय समझौते की जानकारी दी तो उन्होंने श्रमिकों को बधाई दी और इस निणर्य को सराहनीय बताया। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीटू के ट्रेड यूनियन के प्रदेश सचिव आरके स्वामी को त्रिपक्षीय समझौते के बारे में अवगत कराया। स्वामी ने कारखाने में यूनियन व प्रबंधक वर्ग द्वारा समय सीमा पर वेतन वृद्धि करना एक स्वागत योग्य कदम बताया। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने लाडपुरा कोटा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत से भी मुलाकात की उन्होंने भी क्षेत्र में डीसीएम श्रीराम लिमिटेड में संपन्न हुआ समझौता एक कर्मचारी हित में बताया। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने भी समझौते पर यूनियन को बधाई दी। कांग्रेस नेता अमित धारीवाल से मुलाकात के दौराना उन्होंने एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए यूनियन को बधाई दी। कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल से भी भेंट की उन्होंने कर्मचारियों के लिए उत्तम बताया। संघ के प्रतिनिधि नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी से भी मिले उन्होंने भी श्रमिकों को शुभकामनाएं दी और इस कदम को श्रमिकों के उज्वल भविष्य के लिए सराहनीय बताया। इस अवसर पर विमल माथुर, नवल कनवासिया, श्रीकृष्ण यादव, सत्येंद्र जयसवाल, सुंदर सिंह, दुर्गा सिंह, शैलेश खंडेलवाल सहित संघ के कई पदाधिकारी व श्रमिक उपस्थित रहे।